ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नित्या निधि और देव राज पटेल को सिल्वर मेडल

चंदौली,यूपी: उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 40वी सब जूनियर 8वी कैडेट 42वी जूनियर 41वी सीनियर क्योंगी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 12 जुलाई से 14 जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में संपन्न हुई जिसमें ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के खिलाड़ियों ने दो रजत, चार कांस्य पदक प्राप्त किया।

ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि 16 किलो भार वर्ग मे अमायरा गुप्ता ब्रांच मेडल , 21 किलो वर्ग में नित्या निधि सिल्वर मेडल, देवराज पटेल 16 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल, जूनियर वर्ग में श्रेया कुमारी गुप्ता 45 किलो भार वर्ग में ब्रांच मेडल, कैडेट 50 किलो भार वर्ग में शुभम कुमार ब्रांच मेडल, आराध्या कुरील 45 किलो भार वर्ग मे सिल्वर मेडल, 35 किलो भार वर्ग में संतोषी पटेल ब्रांच मेडल प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय,साजू थॉमस, आजाद हुसैन,अमित मिश्रा,कृष्ण देव, सुषमा सिंह,रिजवाना बेगम, नीरज पटेल,प्रदीप गौतम, इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर के प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार मिश्रा और स्पोर्ट टीचर महेंद्र कुमार ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button