ब्रेकिंग न्यूज़

5 नवंबर को यदि ट्रंप और वेंस जीतते हैं तो भारतीय मूल की उषा बनेंगी प्रथम अमेरिकी सेकंड लेडी

मिलवौकी,अमेरिका: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन डेलिगेट्स ने तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी का उम्मीदवार नामांकित किया है। कुछ दिन पहले ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास किए गए थे जिसमें वह बाल – बाल बच गए थे जबकि गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी।

यदि ट्रंप अगले राष्ट्रपति बनते हैं तो वेंस उपराष्ट्रपति बनेंगे।

भारत में वेंस की चर्चाएं इसलिए है क्योंकि उनकी पत्नी उषा वेंस एक भारतवंशी महिला है। वेंस को डेमोक्रेट पार्टी से उपराष्ट्रपति व इसी पद की प्रत्याशी कमला हैरिस ने बधाई दी।

इस बीच पेंसिलवेनिया में हुए जानलेवा हमले के दो दिन बाद ट्रंप आरएनसी के पहले दिन अपने दाहिने कान पर पट्टी बांधकर पहुंचे थे। ट्रंप ने सम्मेलन को संबोधित नहीं किया लेकिन जब वह मंच के पीछे स्क्रीन पर दिखे तो वहां उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार तालियों के द्वारा स्वागत किया।

रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रंप के लिए पूर्ण समर्थन की घोषणा करने से लेकर अरदास पढ़ने तक बड़ी संख्या में भारतीय – अमेरिकियों ने पहले दिन अपनी जबरदस्त छाप छोड़े।

ट्रंप के रनिंग मेट चुने गए जेड वेंस की भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस भी मंच पर मौजूद रही।

यदि ट्रंप और वेंस 5 नवंबर को होने वाली आम चुनाव जीत जाते हैं तो उषा को सेकंड लेडी अर्थात उपराष्ट्रपति की पत्नी का दर्जा मिलेगा जो अमेरिका में पहली बार वह सेकंड लेडी बनेंगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button