बरसात बाद मुगलसराय के 16 सड़के होंगी चौड़ीकरण वाराणसी विकास प्राधिकरण ने तैयार की कार्ययोजना

चंदौली,पीडीडीयू: मुगलसराय विधानसभा में ज्यादातर सड़के नगरी हैं जिसमें कई सड़के संकरी होने से जाम की समस्या हमेशा बने रहती है इससे आने-जाने में लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसे लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के 16 सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के कार्य योजना तैयार कर ली है जिसे शीघ्र ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
शासन के निर्देश पर वाराणसी विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र के उन 16 सड़कों के चौड़ीकरण की योजना बनाई है जो संकरी हो गई है। ऐसे 16 सड़कों के समीकरण की योजना पर बरसात बीतने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मुगलसराय विधानसभा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा की सड़कों का सीमांकन किया जा चुका है जो वीडीए की कार्य योजना के तहत क्षेत्र के सड़कों की चौड़ीकरण की योजना बनाई गई है जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी पूरा कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
मुगलसराय विधानसभा की 16 सड़कों के चौड़ीकरण में पड़ाव चौराहा से सहजौर होते हुए कैली – चहानिया मार्ग की चौड़ाई 12 मीटर से बढ़कर 30, महाबलपुर से छिमिया होते हुए कैली मार्ग की चौड़ाई 12 मीटर से बढ़कर 30 मीटर की जाएगी जबकि नगर के सब्जी मंडी से हनुमानपुर होते हुए कैली मार्ग को भी चौड़ाई 24 से बढ़कर 30 मीटर एवं हनुमानपुर से सहजौर होते हुए केली मार्ग के सड़क को 16 से बढ़कर 30 मीटर की जाएगी वही सरेसर से धूसखास मार्ग भी 12 से 18 मीटर की जाएगी जबकि मटकुट्टा से धूसखास होते हुए आगे का मार्ग 4 से 15 मीटर चौड़ीकरण की जाएगी जबकि आलमपुर से धूसखास मार्ग को भी बढ़ाकर 7 से 15 मीटर किया जाएगा
जबकि अलीनगर तिराहे से बाईपास होते हुए चकिया मार्ग 40 से 45 मीटर एवं विशुनपुर – देवई मार्ग 6 से 24 मीटर जबकि रेमा – चकिया मार्ग 12 से 18 मीटर एवं गोधन नियमताबाद मार्ग 8 से 24 मीटर तो गोधना और गंगेहरा होते हुए चंद्रखा बाईपास तक जाने वाले सड़कों की चौड़ाई 18 मी बढ़ाई जाएगी जबकि औद्योगिक क्षेत्र से nh2 बायपास मार्ग से चकिया महेवा मार्ग 10 से 24 मीटर एवं औद्योगिक क्षेत्र से एन एच 7 मार्ग 24 से 30 मी बढ़ाया जाएगा।



