मुख्यमंत्री,कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्रियों के बीच बैठक में दोनों डिप्टी सीएम को किया गया बाहर, एक सीएम बनाने की है चर्चा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश-उपचुनाव के मद्देनज़र CM योगी ,कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के साथ बैठक कर रहें हैं जिसमें उपचुनाव की जिम्मेदारी से यूपी के दोनों डिप्टी सीएम हुए बाहर।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री की बैठक में नहीं किया गया उपस्थित।
सूत्रों के अनुसार अब प्रदेश में एक ही उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा हो रही है।
लखनऊ बैठक में उपचुनाव को लेकर हुई बातचीत हुई बैठक में कहा गया ईमानदार और जिताऊ प्रत्याशी का ही चयन किया जाए सिफारिश करने वाले प्रत्याशी को टिकट न दिया जाए।
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई की उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जातिगत समीकरण क्या है तथा विपक्षी दल के कौन प्रत्याशी हो सकते हैं? क्या मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा में मुस्लिम प्रत्याशी उतारना ही सही विकल्प होगा? व विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा समय की स्थितियां क्या है जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।



