ब्रेकिंग न्यूज़

स्टूडेंट्स पब्लिक स्कूल में बच्चों को गर्मी से निजात दिलाने केलिए ग्लूकोज,चीनी -नामक का घोल दिया जारहा है

चंदौली,पीडीडीयू: जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मैनाताली स्थित स्टूडेंट पब्लिक स्कूल में बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए एक अनोखी पहल (देशी प्रयोग) का प्रयोग किया जा रहा है।

विद्यालय के चेयरमैन राजीव श्रीवास्तव ने कहा की विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्रा हमारे बच्चे हैं। यदि हम अपना बच्चा समझ कर उनके साथ व्यवहार करेंगे तो अवश्य हमसे लगाव रखेंगे और पढ़ाई लिखाई में भी अच्छा करेंगे एवं रोजाना विद्यालय उपस्थित होंगे।

जिस तरीके से उमस भरी गर्मी है इसमें हम जैसे बड़े लोगों को मैनेज करना कठिन प्रतीत हो रहा है तो ये तो बच्चे ही है अतः यह बहुत ही आवश्यक हो गया है कि इन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनसे जुड़ी वातावरण को भी समझाया जाए। इसी पहलुओं को सोचकर की इस प्रचंड गर्मी तथा लगातार बिजली कटौती में उन्हें कैसे डिहाइड्रेशन से बचाया जाए जिसके लिए विगत 3 से 4 दिनों से लगातार सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन ग्लूकोज तथा चीनी-नमक का घोल बनाकर प्रत्येक बच्चों को दिया जा रहा है ताकि उनके शरीर से तेजी से निकाल रहे पसीने के भरपाई हो एवं ऊर्जा बनी रहे।विद्यालय के चेयरमैन राजीव श्रीवास्तव के साथ शिक्षकों में मीरा,अर्चना, शालिनी आशीष,राकेश इत्यादि स्टाफ उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button