बबुरी विजली विभाग के रवैये से परेशान ग्रामीणों ने पावर हाउस का किया घेराव लगाया ताला

बबुरी,चंदौली,यूपी: विजली विभाग के रवैये से परेशान ग्रामीणों ने पावर हाउस का किया घेराव। लगातार कई दिनों से बिजली की अत्यधिक कटौती से लोग हो रहे हैं परेशान क्योंकि जिस तरीके से प्रेजेंट गर्मी में लोग उमस भरे जीवन जीने के लिए मजबूर हो रहे हैं उसमें बिजली कटौती उनके पीड़ा को और बढ़ा दे रही है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर हाउस में किया ताला बंदी।
ग्रामीणों का रौद्र रूप देख विजली विभाग के कर्मचारी मौके से हो गए गायब। तत्पश्चात ग्रामीण वासियों ने विजली विभाग मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे।
ग्रामीणवासियों का आरोप है कि शासन से 18 घण्टे विजली देने का आदेश है परंतु एक या दो घण्टे ही बिजली मिल रही सही तरीके से अन्यथा कुछ समय बिजली आ रही है तो दो-दो घंटे कटे रह रही है, पुनः 10 मिनट आ रही है तो घंटो इंतजार करना पड़ता है दोबारा बिजली के लिए।
आयेदिन ओवरलोड की बनी रहती है समस्या,एक वर्ष पूर्व आ चुका है 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते अभी तक नहीं लगाया गया ट्रांसफार्मर तथा अघोषित विजली कटौती से किसानों की खेती भी हो रही है प्रभावित।ग्रामवासियों ने कहा की जब तक 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर नही लगाया जाएगा, तब तक धरना नहीं समाप्त किया जाएगा।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे मौके पर बबुरी थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार स्थित पावर हाउस।



