ब्रेकिंग न्यूज़

फिजिक्स वर्ल्ड कोचिंग संस्था में विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

चंदौली,पीडीडीयू: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर फिजिक्स वर्ल्ड कोचिंग के संस्थापक डायरेक्टर अभिषेक गोस्वामी के द्वारा एक सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें 10वीं एवं 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करके प्रोत्साहित किया गया।चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में फिजिक्स के एक्सपर्ट के रूप में एक विशेष स्थान रखने वाले अभिषेक गोस्वामी अपने फिजिक्स वर्ल्ड कोचिंग में स्वयं फिजिक्स सब्जेक्ट पढ़ाते हुए जिस तरीके से अपने बच्चों को सींच कर शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग है लौ जगा रहे है उनसे जुड़कर विद्यार्थियों भी उनके पढ़ाने के कायल हो जाते है।

उपस्थित एक स्टूडेंट्स ने कहा कि कई बरसों से लगातार Physics WORLD-let’s learn- नई नई उचाइयो को छू रहा है यह सिर्फ़ आप की वजह से हो पा रहा है वह आप की कड़ी मेहनत व विद्यार्थियों की शिक्षक के प्रति ईमानदारी ही आगे ले जा रहा।

इस अवसर पर अतिथियों के रूप में न्यू प्रिपवेल कोचिंग के संस्थापक सुरेश यादव,समाजसेवी लाल बहादुर चौहान,इंग्लिश एक्सप्रेस के संस्थापक मनोज मौर्या,एलबीएस स्कूल के शिक्षक भोला नाथ यादव,जिलामहासचिव:चंदौली जिला बॉक्सिंग संघ,स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली, नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के NIS बॉक्सिंग कोच कुमार नन्दजी ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर अपने-अपने शब्दों से बच्चों को उनके लक्ष्य प्राप्ति के लिए मोटिवेट किया।

अंत में फिजिक्स वर्ल्ड कोचिंग संस्था के डायरेक्टर अभिषेक गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किया

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button