ब्रेकिंग न्यूज़

भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया पंचायत

चंदौली: भारतीय किसान यूनियन, टिकैत ने जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में जिले के ब्लाक स्तर से लेकर तहसील अध्यक्षो के साथ साथ किसानों को धान रोपाई में आ रही दिक्कतों और आगे आने वाली दिक्कतों को लेकर चकिया तहसील के सहाबगंज के

इलिया विद्युत उपकेंद्र, जंगलपुर फीडर पर सैकड़ों किसानों के साथ पंचायत किया। पंचायत कुछ समस्याओं को लेकर धरने में परिवर्तित हो गया। मौके पर आनन-फानन में नायब तहसीलदार चकिया, एस डी वो विद्युत मिथिलेश कुमार,अभियंता प्रदीप कुमात मौके पर पहुंचे और किसानों से ज्ञापन लेकर, आस्वाशन दिया कि जल्द ही समस्या का निवारण किया जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि धान की रोपाई में काम आने वाले साधन-संसाधनों जैसे- नहरों का सफाईकरण, ट्यूबेल की नालियों का दुरुस्तीकरण, ट्यूबेल का ट्यूनिंग,बंधी और कैनालों में लगे उपकरणों का मेंटिनेंस न के बराबर है शासन- प्रशासन इनको लेकर कोई तैयारी नही किया है। जिले के तमाम केंद्रों पर खादों की अनुलब्धता है,जबकि धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। कैनालों पर अतिरिक्त तौर पर दो- दो मोटर लगाई गई है, एक खराब हो जाने पर दूसरी मोटर चालू कर,किसानों को पानी सुचारू रूप से दिए जाने का प्रबंध है।लेकिन मोटेरे 150 केवी की है और ट्रांसफार्मर 100 केवी का। अतिरिक्त मोटेरे लगाने का कोई फायदा नही हो रहा।ट्रांसफार्मर के मुद्दे पर प्रशासन मौन है। तीन साल से मोटेरे रखी हुई है। लेहरा मनिहरा ड्रेन साफ नहीं होने से कई गांव की सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गयी है। जिले के किसान शासन प्रशासन के रवैय्ये से क्षुब्ध है। किसान कृषि संसाधनों पर 18% जीएसटी देता है। इस टैक्स से नेता और अधिकारी मौज कर रहे है,किसान और मजदूर और भी गरीब होता जा रहा है। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि 25 जुलाई को होने वाली किसान दिवस में जिलाधिकारी से इन सब समस्याओं को लेकर दो टूक बात होगी। अगर एक सप्ताह में समस्या का निवारण नहीं हुवा तो किसान कलेक्ट्रेट को घेरने का काम करेंगे। किसी भी कीमत पर किसानों की समस्याओं से अनदेखी नहीं होने देंगे। किसान विकाश मंच के अध्यक्ष रामअवध सिंह ने कहा कि किसान बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे है। धान का कटोरा कहे जाने वाला जिला चन्दौली आज उपेक्षित है।

विद्युत विभाग को चेतावनी दिया कि अगर किसानों की मांगों को अनदेखी किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन घरने पर बैठेंगे। पंचायत में सहाबगंज के कई गांवों में बिजली ट्रिपिंग को लेकर इलिया विद्युत उपकेंद्र के अभियंता को चेताया गया कि जल्द से ट्रिपिंग की समस्याओं से क्षेत्र की जनता को निजात दिलवाए।पंचायत में विद्युत अधिकारी भी मौजूद थे। पंचायत में रूपेंद्र सिंह चौहान तहसील अध्यक्ष चकिया,सद्दाम , प्रमोद चौहान, सुल्तान अहमद, रमेश पांडेय,सुरेश मौर्या, सतीश सिंह, विकाश सिंह, बृजेश सिंह, मंटू सिंह, भोलई चौहान, कृपा शंकर पटेल आदि आदि ने अपने विचार ब्यक्त किये।पंचायत का संचालन किसान विकाश मंच के अध्यक्ष राम अवध सिंह और अध्यक्षता राधेश्याम पांडेय ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button