ब्रेकिंग न्यूज़

मुगलसराय कांग्रेस शहर कमेटी द्वारा कार्यालय पर चंद्रशेखर आजाद व बाल गंगाधर तिलक की मनाई गई जयंती

मुग़लसराय,चंदौली: शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर चंद्रशेखर आज़ाद व लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गयी। इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी।उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि क्रांतिकारी आजाद का जन्‍म 23 जुलाई को उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव जिले के बदरका गांव में 1906 में हुआ था। अपनी भारत मां को अंग्रेजों के जुल्म से आजाद कराने के लिए मुस्कुराते हुए जान लुटाने वालों में से एक थे चंद्रशेखर आजाद, जो पैदा तो चन्द्रशेखर तिवारी बनकर हुए थे, लेकिन शहीद हुए चंद्रशेखर आजाद बनकर। कहा कि आजाद की एक खासियत थी न तो वे दूसरों पर जुल्म कर सकते थे और न स्वयं जुल्म सहन कर सकते थे। 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग कांड ने उन्‍हें झकझोर कर रख दिया था। चन्द्रशेखर उस समय पढ़ाई कर रहे थे। तभी से उनके मन में एक आग धधक रही थी। महात्‍मा गांधी द्वारा असहयोग आंदोलन खत्‍म किये जाने पर सैंकड़ों छात्रों के साथ चन्द्रशेखर भी सड़कों पर उतर आये। छात्र आंदोलन के वक्‍त वो पहली बार गिरफ्तार हुए। आजाद प्रखर देशभक्त थे। शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद ऐतिहासिक दृष्टि से भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी थे।

कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को हुई थी। वो एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और एक स्वतन्त्रता सेनानी थे। ये भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता हुए। इन्हें हिन्दू राष्ट्रवाद का पिता भी कहा जाता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को ब्रिटिश राज के दौरान स्वराज के सबसे पहले और मजबूत अधिवक्ताओं में से एक माना जाता है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, दशरथ चौहान, सतपाल सिंह, नेहाल अख्तर,ट्रिजा एलियट,अनवर सादात, रामसेवक सिंह पटेल,फैयाज अंसारी,मो• राशिद,शाबिर अंसारी,ऋषि दयाल,अजीत गिरी,हेलन पैट्रिक,प्रियांशु गुप्ता, देवेश कुमार,रमेश सिंह, प्रदीप कुमार, विक्की कुमार, लल्लन राम, फुलचंद्र राम, सोनू, रमेश आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन शहर उपाध्यक्ष दशरथ चौहान ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button