ब्रेकिंग न्यूज़

पीडीडीयू पोस्ट के जवानों की सुरक्षा सम्मेलन की बैठक हुई डीआईजी द्वारा

पीडीडीयू,चंदौली: बुधवार को पूर्व मध्य रेल हाजीपुर आरपीएफ के डीआईजी एस एल अमूथन द्वारा आरपीएफ थाना डीडीयू, सीआईबी डीडीयू व डॉग स्क्वॉड डीडीयू का निरीक्षण किया गया।इस दौरान सीनियर कमांडेंट जतिन वी राज भी मौजूद रहे।

आरपीएफ डीडीयू थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत,सीआईबी डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव,क्वार्टर मास्टर ब्रजेश कुमार,यार्ड पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी पंकज प्रसाद व अन्य बल सदस्य निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।डीआईजी द्वारा डीडीयू पोस्ट के बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया जिस दौरान उनके द्वारा बल सदस्यों को कर्तायनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने को कहा और बल सदस्यों को समस्याओं को भी सुने।सराहनीय कार्य करने वाले बल सदस्यों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान कुछ बल सदस्यों की प्रशंशा की गई और पुरस्कृत करने की बात कही गई।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button