इलिया में अंबेडकरजी की प्रतिमा खंडित होने से नाराज सैकड़ों ग्रामवासी धरना देने हुए उपस्थित

इलिया,चंदौली: जनपद के इलिया थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में कुछ अराजकतत्वो द्वारा संविधान के जनक भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया है। जिसे लेकर स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा आक्रोश प्रदर्शित किया गया।
ग्रामवासियों का कहना है कि बाबा साहब के प्रतिमा को खंडित करना कहीं ना कहीं हम सबके सम्मान को ठेस पहुंचाया गया है। इस दौरान महिलाओं समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासियों ने धरना देने के लिए उपस्थित हो गए और उन लोगों ने दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग करने लगे।

इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी(सीओ) समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची एवं पुलिस के द्वारा समझाने के बाद भी उपस्थित ग्रामवासी बात मानने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि अंबेडकर जी की नई मूर्ति के साथ इस परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए ताकि इसके बाद पुनः ऐसा घृणित कृत्य ना हो सके।
इस दौरान उपस्थित कुछ ग्राम वासियों द्वारा जिसमें मनीष कुमार जालंधर, उर्मिला देवी, श्यामलाल ने अपने-अपने विचार भी दिए।



