ब्रेकिंग न्यूज़

चकिया में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की खुली बोर में गिरने से हुई मौत

चकिया,चंदौली: जनपद चंदौली के चकिया में 3 साल का मासूम बच्चे के खुले बोर में गिरने की खबर पर लोगों का लग गया जमवाड़ा जहाँ एक दिल दहलाने वाले घटना घटित हो गयी।

इस छोटे बच्चे की उम्र 3 साल बताई जा रही है जो खेलते समय अचानक खुले बोर में गिर गया तभी स्थानीय लोगों के शोरगुल के बाद उक्त स्थल पर अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। उस दौरान बबुरी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई परंतु सूचना के बाद भी बबुरी थाना पुलिस सीमा विवाद को लेकर असमंजस में पड़ी रही तभी देर होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम का समय पर नहीं आने पर स्थानीय द्वारा ही उस बच्चे को खुली बोर से निकाला गया

तथा जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की टीम ने उस तीन वर्षिय बच्चा की जांच करने के उपरांत मृत घोषित कर दिया। यह बात सुनते हैं बच्चे की मां का रो -रोकर हुआ बुरा हाल।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button