मुजफ्फरनगर में चाइनीज मांजे की तलाश में शहर के चारों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम द्वारा पतंग विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी

मुज़फ्फरनगर,यूपी: शहर में चाइनीज मांजे के खिलाफ पुलिस ने जबरदस्त अभियान चलाते हुए पतंग।विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की और औचक निरीक्षण कर चाइनीज मांझा नहीं बेचने की चेतावनी देते हुए चेकिंग की।आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें देखकर लोग खुश होते हैं,उनमें से चीन में बना मांझा अब तक कई निर्दाेष नागरिकों और मासूम पक्षियों के लिए मौत की डोर से कम नहीं साबित हो रहा है। पतंगबाजी के दौरान लखनऊ के हैदरगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण बुधवार को एमआर की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री व इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर मुज़फ्फरनगर शहर के समस्त थाना प्रभारीयों ने अपने अधिस्थो को साथ लेकर पतंग की दुकानों पर अभियान चलाया है।
नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने अपने अधीनस्थों को साथ लेकर पैदल मार्च करते हुए पीठ बाजार में पतंग की दुकानों पर पहुंचकर चेकिंग की और लोगों को चाइनीज मांझा नहीं बेचने के प्रति चेताया। उन्होंने क्षेत्र में पढ़ने वाली पतंग की दुकानो सहित कई प्रतिष्ठानों पर पुलिस समेत पहुंचकर चाइनीज मांझे की तलाश की और दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझा न बेचने के लिए सख्त चेतावनी दी तथा पतंग दुकानदारों से स्टॉक की जानकारी भी ली। इसी तरह थाना सिविल लाइंस थाना खालापार और थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीमों द्वारा भी खालापार में मोती महल में और अन्य स्थानों पर पतंग की दुकानों पर चाइनीज मांझे की तलाश की। पुलिस ने सभी दुकानदारों को चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उनके निर्देश पर शहर के चारों थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में चाइनीज मांजे की तलाश में दुकानों पर चेकिंग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी चाइनीज मांझे की बिक्री होती पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी।



