ब्रेकिंग न्यूज़

नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया

पीडीडीयू,चंदौली: मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसियों द्वारा शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को काली महल स्थित राजीव गांधी पार्क में उपस्थित होकर सभी पदाधिकारी उन सभी वीर सपूतों के शौर्य,पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दिया जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे।

भारत में 26 जुलाई को प्रत्येक वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस दौरान नंद गोपाल सिंह, विजय गुप्ता,सतपाल सिंह ल,डॉक्टर जी के पांडेय, नेहाल अख्तर, तारिक अब्बास,मृत्युंजय शर्मा,धर्मवीर, ऋषि दयाल,मोहन गुप्ता,लाल बहादुर,हरिशंकर पाठक,राहुल सोनकर,रामसेवक पटेल,अनवर सादात,मोहम्मद नईम,रिंकू मास्टर,अशोक कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button