अपराध

पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियोग में वांछित व 25000 रुपया के इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लॉन्गहे द्वारा अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0231/2024धारा420/467/468/471/504/506 भादवि में वांछित व 25000/- रुपया का इनामिया अभियुक्त रामलोचन यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र 66 वर्ष को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम कटेसर से किया गया गिरफ्तार।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2006 में मैंने गाटा संख्या 467 रकबा लगभग 0.018 हे० भूमि तीजा देवी पत्नी घनश्याम को विक्रय की थी परंतु मेरा अंश पारिवारिक शेयर के अनुसार 0.0013 हे. बनता था अतः मैने अपने अंश से अधिक बैनामा कर दिया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी जलीलपुर,हे0का0 अतुल सिंह थाना मुगलसराय रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button