बलुआ पुलिस द्वारा 04.745 किलोग्राम प्रतिबंधित चायनीज/नायलान मांझा की बरामदगी व 01 अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: एसपी चंदौली आदित्य लॉन्गहे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रतिबंधित चाइनीज/नायलान मांझा के विरूद्ध चलाये जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह के तहत थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में व0उ0नि0 अनंत कुमार भार्गव मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 07.02.2026 को समय करीब 21.10 बजे ग्राम खण्डवारी चहनिया में स्थित न्यू जय माँ काली 99 प्लास्टिक व जनरल स्टोर से 04.745 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज/नायलान मांझा की बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामाश्रय कुमार पुत्र पन्नालाल कुशवाहा निवासी ग्राम रमौली थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 293/125/223 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधि0 1986 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



