अपराध

ब्रह्मपुर पुलिस ने अवैध रायफल और बन्दूक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बक्सर,बिहार: ब्रह्मपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ पकड़ी।गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान जवही दियर गांव स्थित एक घर से एक देसी राइफल, एक बंदूक तथा छह गोलियां बरामद की गईं।

ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जवही दियर गांव के एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और शनिवार की रात छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद मौके से ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान जवही दियर गांव निवासी कामेश्वर नाथ यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button