ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी में हुए मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सनबीम भगवानपुर का सानदार प्रदर्शन

वाराणसी,यूपी: वाराणसी के आशा बॉक्सिंग अकैडमी वाराणसी मुक्केबाजी संघ व संस्कार पब्लिक स्कूल के आपसी समन्वय से पांचवी मिनी सब जूनियर जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स इंटर स्कूल इनविटेशन बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो कि26जुलाई से 28 जुलाई तक आशा बॉक्सिंग अकादमी के रिंग पर संपन्न होगा आज के मुख्य अतिथि अरविंद पाण्डेय ने सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से रिंग में परिचय प्राप्त किया और मुक्केबाजी प्रारंभ हुई विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय ज्ञानचंद पार्षद लालपुर बृजेश पाण्डेय ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुक्केबाजी प्रारंभ कराई इस प्रतियोगिता में सीबीएसई स्कूलों के 150 बच्चों ने बालक बालिकाओं ने भाग लिया ज्ञात हो इस प्रतियोगिता से चुने हुए बच्चे स्कूलों की अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे l मंच संचालन वाराणसी मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने किया।

सनबीम स्कूल भगवानपुर के (आकाश रंजन )ने शिवम मिश्रा डालिम्स को अंकों के आधार पर हराया । आदर्श कुमार राव ( सनबीम भगवानपुर) ने मेरी सिटी स्कूल के जाय को अंकों के आधार पर हराया। तेजस प्रताप (देव।स्कूल)ने सूरज सिंह(संत अतुलानंद) नॉक आउट के आधार पर हराया। तेजस प्रताप ,आकाश रंजन, प्रणव तिवारी, ने कल फाइनल में प्रवेश किया। कल के मुकाबले सुबह से होगे।आशा बॉक्सिंग अकैडमी के निदेशक गोपाल शाही ने स्वागत किया।

यह जानकारी वाराणसी मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button