अपराध

01 मोटरसाइकिल से 04 प्लास्टिक की बोरी में 3970 डिब्बी में अवैध औषधि व 01 अभियुक्त गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लॉन्गहे द्वारा जनपद मे अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चन्दौली विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को उ0नि0 तरुण कश्यप चौकी प्रभारी नवही व उ.नि. वीरेंद्र कुमार चौकी प्रभारी कस्बा मय हमराह के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा नवीन मंडी से बिहार की तरफ कुछ ही दूर बढ़ने पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप चेकिग के दौरान पकडे गये व्यक्ति की पहचान शमशेर आलम पुत्र नसीरुद्दीन निवासी ग्राम पारसथूआ थाना कोचस जिला रोहतास बिहार उम्र 38 वर्ष के रुप में हुआ जिसके कब्जें से सभी 04 बोरी को मोटर साइकिल वाहन संख्या BR 24 AQ 4691 से नीचे उतरवा कर बोरी का मुंह खोल कर देखा गया तो पहली बोरी में 1110 डिब्बी, दूसरी बोरी संख्या 860 डिब्बी, तीसरी बोरी 1000 डिब्बी तथा चौथी बोरी में 1000 डिब्बी प्राप्त हुई तथा सभी बोरी में कुल 3970 डिब्बी बरामद हुआ तथा बरामद बोरियो से प्राप्त दवाओं की प्रत्येक डिब्बी पर NEW ORTHO POWER original tablets HOMOEO MEDICINE, Mfg. By ROHIT HOMOEO LABORATORIES C-21, Tadna plot behind dhanmora complex katar gan surat, Mfg. Lic. No HM656H, M.R.P. 160.00 का स्टीकर लगा हुआ बरामद कुल 3970 डिब्बी में से एक डिब्बी का मुंह खोल कर देखा गया तो उसमें 40 टैबलेट्स बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में विजय बहादुर सिह प्र0नि0 थाना व जिला चन्दौली,उ0नि0 तरुण कश्यप थाना व जिला चन्दौली,उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी कस्बा थाना व जिला चन्दौली,हे0का0 धीरेन्द्र यादव,का0 संजय कुमार पटेल रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button