आरपीएफ ने ट्रेन में चोरी करने वाले तीन शातिरों को सामान समेत दबोचा

बक्सर,बिहार: आरपीएफ बक्सर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।आरपीएफ को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13423 अप को बक्सर स्टेशन और पवनी हॉल्ट के बीच अलार्म चेन खींचकर रोक दिया गया है, जिसके कारण ट्रेन रात 01:16 बजे से वहीं खड़ी है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान एसी कोच से चोरी किए गए सामान के साथ एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
इसके बाद आरपीएफ टीम ने लगातार छापेमारी कर दोनों फरार आरोपियों को बक्सर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से ट्रेन से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
बरामद सामान में महिलाओं के पर्स – 02,एंड्रॉइड मोबाइल फोन – 01,चांदी का बाला – 01 सेट,आर्टिफिशियल मंगलसूत्र – 01,कॉस्मेटिक सामान।पवन कुमार (20), पिता स्व. चंदेश्वर राय, निवासी गंजपार, थाना अथमलगोला, जिला पटना।निवास कुमार (27), पिता स्व. बहादुर सिंह, निवासी अथमलगोला, थाना अथमलगोला, जिला पटना।बुधन कुमार (26), पिता कृष्ण राय, निवासी लहरिया टोला, थाना अथमलगोला, जिला पटना गिरफ्तार हुआ।
कार्रवाई में आईपीएफ बक्सर कुंदन सिंह, एसआई विजेंद्र मुवाल, एएसआई नंदलाल राम, कांस्टेबल राहुल कुमार एवं सोनालाल यादव शामिल थे।



