मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि

पीडीडीयू,चंदौली: मुग़लसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के कालीमहाल स्थित कैम्प कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति, मिसाईल मैन डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की । इस मौक़े पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि कलाम साहब का मिसाल ढूंढ़ना काफ़ी मुश्किल है। उन्होंने बचपन के ग़रीब के आँगन से ज़िंदगी अख़बार के हाकर के रूप से शुरू किये। ग़रीबी में शिक्षा ग्रहण करना उनके लिए मुश्किल भरा काम था । विलक्षण प्रतिभा के धनी कलाम साहब को कामयाबी ख़ुद चूमने के लिए बेताब रहती थी ,उन्होंने 1974 व 1998 में परमाणु परीक्षण में मुख्य भूमिका निभायी थी। वे 1962 भारतीय अनुसंधान संगठन से जुड़े रोहिणी उपग्रह को उन्होंने पृथ्वी से जोड़ा। उनका अग्नि, पृथ्वी आदि के निर्माण में प्रमुख योगदान रहा । वे अपने प्रतिभा के बल पर राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर भी रहे। उनकी सादगी हमेशा लोगों के दिलो में जीवंत रहेगी।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सतपाल सिंह, नेहाल अख्तर,तारिक अब्बास,डा• नन्दलाल गुप्ता, ट्रिजा एलियट, रामसेवक पटेल, मृत्युंजय शर्मा, अनवर सादात,फैयाज अंसारी, राकेश राज, मो• नईम, मो• इस्तियाक, ऋषि दयाल,मोहन गुप्ता, साबिर राईन, रामआश्रय शर्मा, देवेश कुमार, रमेश सिंह,मो•राशिद,प्रमोद मौर्य,अनुज जायसवाल, कृष्णा कुमार,शेरु,सुक्खू विश्वकर्मा,गुड्डू राम, मो•कलाम आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन ऋषि दयाल ने किया।



