अपराध

थाना अलीनगर व आर0पी0एफ0 पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही से 20.4 लीटर शराब,01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व आरपीएफ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 15 फरवरी को समय करीब 16.45 बजे लोको कालोनी हनुमान मन्दिर के पास से 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 20.4 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता की पहचान-

1- मुकेश सिंह पुत्र स्व0 वकील सिंह निवासी वार्ड नं0 47 संदाल्पुर शिवकालोनी बाजार समिति थाना बहादुरपुर जिला पटना(बिहार) उम्र 28 वर्ष के कब्जे से पिट्ठू बैग में से 54 पीस ब्लू लाईम टेट्रा पैक देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML बरामद हुआ।2- संध्या देवी पत्नी जितेन्द्र राम निवासी केशव मार्केट भुईया टोला थाना बारुन जिला औरंगाबाद (बिहार) उम्र 31 वर्ष के कब्जे से पिट्ठू बैग में से 48 पीस ब्लू लाईम टेट्रा पैक देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML बरामद हुआ। शराब बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

मु.अ.सं. 96/2026 धारा 60 आबकारी अधीनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली बरामदगी का विवरण- 102 पीस ब्लू लाईम टेट्रा पैक देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML कुल मात्रा 20.4 लीटर नाजायज देशी शराब जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000/- रुपये।

गिरफ्तारी / बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।म0उ0नि0 अंजू यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली। का0 प्रवेश कुमार सिह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली।स0उ0नि0 प्रभुनाथ राय आरपीएफ पोस्ट डीडीयू मुगलसराय जनपद चन्दौली।आरक्षी कौसर रब्बानी CPDS/DDU मुगलसराय जनपद चन्दौली,आरक्षी भीम कुमार CIB/DDU, मुगलसराय जनपद चन्दौली।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button