अपराध

मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15-15 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार,अवैध शस्त्र और बाइक भी बरामद

मुजफ्फरनगर,यूपी: थाना बुढ़ाना की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में 15-15 हजार रुपए के इनामी दो बदमाश पुलिस की गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध शस्त्र और स्पलैण्डर मोटर साइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को कस्बा बुढ़ाना के मंदवाड़ा रोड निवासी दानिश पुत्र मोमीन द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही आमिर उर्फ बाटा व समद द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 17 फरवरी को अभियुक्तगण द्वारा बुढ़ाना क्षेत्र के शफीपुर पट्टी निवासी अयान पुत्र शौकीन के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी थी जिसके सम्बन्ध में भी थाना बुढ़ाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी द्वारा दोनो अभियुक्तगण पर 15-15 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया तथा टीमों का गठन किया गया। गुरुवार 19 फरवरी को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम कांधला रोड से मंदवाडा की ओर जाने वाले रास्ते पर मंदवाडा चौराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति लुहसाना-हुसैनपुर वाले रास्ते से आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया लेकिन उक्त दोनो नही रुके तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिग की। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर मंदवाडा की तरफ भागने लगे।

पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाशों का पीछा किया गया। भागते हुए बदमाशों की मोटरसाइकिल कच्चा रास्ता होने की बजह से फिसल गई। बदमाशों द्वारा मोटरसाईकिल को छोडकर ईख के खेत मे घुस गये तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। पुलिस ने दोनो बदमाशों को घायल अवस्था में क्राउन पब्लिक स्कूल के पास मन्दवाडा जाने वाले रास्ते के पास ईख के खेत से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में मंदवाड़ा रोड निवासी आमिर उर्फ बाटा उम्र करीब 22 वर्ष एवं समद उर्फ चीस पुत्र शमीम उम्र करीब 20 वर्ष के कब्जे स 01 पौनिया मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 स्पलैण्डर मोटर साइकिल नम्बर यूपी 12 एफबी 8450 बरामद किये गये। घायल अभियुक्तगण को पुलिस टीम द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button