माउंट बिकन इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न,अब डालिम्स सनबीम के नाम से जाना जाएगा

कैथापुर,चंदौली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कैथापुर स्थित माउंट बिकन इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस एनुअल फंक्शन कार्यक्रम की शुरुआत के साथ माउंट बिकन इंग्लिश स्कूल के नाम से जाना गया परन्तु अब डालिम्स सनबीम स्कूल के नाम से जाना जाएगा जिसकी घोषणा इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रदीप बाबा मधोक ने माउंट बिकन इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट दुर्गेश पाण्डेय के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद घोषणा की। बाबा मधोक ने कहा की विद्यालय केवल शिक्षा देने का स्थान नहीं है बल्कि व्यक्तिगत और संस्कार बढ़ाने का केंद्र होता है। परिवर्तन विकास का संकेत है और जो समय के साथ परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ता है उसे ही सफलता मिलती है और जो संस्था समय के साथ स्वयं को उन्नत करते है वही समर्थ आदर्श स्थापित करते है। उनके विचारों ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया। माउंट बिकन इंग्लिश स्कूल का नया नाम डालिम्स सनबीम स्कूल मिलने के बाद एक नई उड़ान समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण संदेश जब उपस्थित लोगों ने सुना तो वह भी खुशियों से ताली बजाकर अभिनंदन किए।

विद्यालय के प्रबंधक के अनुसार यह परिवर्तन गुणवत्ता, अनुशासन तथा आधुनिक शिक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक विशेष कदम बताया। नए नाम के साथ संस्थान एक नई सोच,एक नई दृष्टि तथा नई उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगा। यह बात प्रबंधक दुर्गेश पांडे ने कहते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस विशेष अवसर पर सभी अतिथियों,अभिभावकों तथा शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से नई शुरुआत संभव हो सकी है। इस एनुअल फंक्शन के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों का मंच पर माल्यार्पण कर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमलेश तिवारी,विशाल तिवारी, डॉ अनिल यादव, कुमार नंदजी,चंदेश्वर जायसवाल, संदीप शुक्ला,सोनू सिंह, चंद्रभूषण मिश्रा, हिमांशु तिवारी,पवन सिंह, विकास शर्मा,डिंपल सिंह, आशुतोष मिश्रा,गोलू यादव,आरती यादव, निधि तिवारी इत्यादि सैकड़ो पेरेंट्स,दर्शक उपस्थित रहे। प्रिंसिपल जेम्स लवी ने कार्यक्रम का संचालन किया।




