अपराध

वर्चस्व और पैसों के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवक को गोली लगने से लहूलुहान

चंदौली,यूपी: जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहजौर गांव स्थित रिंग रोड पर शनिवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। बाइक चलाने और पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस वारदात में चार युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिंग रोड पर मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया कि एक पक्ष के युवक ने असलहा निकालकर दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

फायरिंग की इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिसमे सोनू यादव (24 वर्ष): निवासी छेमिया (मुगलसराय) – इनके पेट में गोली लगी है, हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।कृष्णा यादव (25 वर्ष): निवासी गोहदा (सकलडीहा)।गोलू यादव उर्फ राजकुमार (25 वर्ष): निवासी पुरवा (बबुरी)।अक्षय सिंह (26 वर्ष): निवासी चकिया (चंदौली)।बाकी तीन युवकों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य लांघे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सहजौर और छेमिया गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण सिंह ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि इस खूनी संघर्ष के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद मुख्य कारण है। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए स्वात (SWAT) और सर्विलांस सहित कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button