ब्रेकिंग न्यूज़

गौतम स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ी अग्निवीर सैनिक अभिषेक सर्विसेज ट्रायल में चयनित

गाजीपुर,यूपी: गौतम स्पोर्ट्स अकैडमी गाजीपुर के स्टार खिलाड़ियों में से एक अभिषेक यादव (भारतीय सेना) ने बैंगलोर स्थित सर्विसेज कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान कर्नाटक राज्य के सीनियर स्टेट चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई कर लिया है ।

गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के प्रबंध निदेशक अमित सिंह ने बताया कि सेना में चयन और उसके बाद 6 माह की कठोर आर्मी ट्रेनिंग फिर 1 वर्ष तक यूनिट में भारत चीन बॉर्डर पर सेवाएं देने के बावजूद भी अभिषेक ने अपनी ताइक्वांडो ट्रेनिंग बंद नहीं कि , और सेल्फ ट्रेनिंग जारी रखी । यही कारण है कि जैसे ही अभिषेक को अवसर मिला अभिषेक ने सर्विसेज कैम्प का ट्रायल निकाला और अब कर्नाटक राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पुनः राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई कर लिया है । अभिषेक के इस सफलता से नगर व अकादमी के खिलाड़ियों में उत्साह है तथा इस खिलाड़ी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button