अपराध

अपने चाचा की की वर्दी पहन फर्जी पुलिस घूमने वाला युवक रिवाल्वर संग गिरफ्तार

बक्सर, बिहार: रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की वर्दी और सर्विस रिवॉल्वर के साथ पहुंचे एक युवक को पूछताछ के दौरान फर्जी सिपाही के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया। मामला एक युवती के प्रकरण में पुलिस पर दबाव बनाने से जुड़ा है। पुलिस ने युवक और उसके चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।दोपहर करीब दो बजे एक महिला, विज्ञा कुमारी (30 वर्ष), नगर थाना पहुंची। उसके साथ एक युवक पुलिस की वर्दी में बॉडीगार्ड की तरह मौजूद था। युवक के पास सरकारी पिस्तौल भी थी। महिला अपने एक मामले को लेकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान महिला स्थिति भांपते हुए चुपचाप थाना परिसर से निकल गई जबकि युवक वहीं बैठा रह गया। जब पुलिस ने उससे उसकी पोस्टिंग,पद तथा विभागीय नियमों के संबंध में सवाल किए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम परमजीत सिंह, पिता मनीष कुमार, निवासी गणपत गांव, थाना हिलसा, जिला नालंदा बताया।

उसने स्वीकार किया कि उसके चाचा अमित अभिषेक आरा जिले के एससी-एसटी थाना में पीटीसी पद पर तैनात हैं और वर्दी व पिस्तौल उन्हीं की है। युवक ने यह भी बताया कि वह महिला के साथ नवानगर गया था, जहां विपक्षी पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इसके बाद वे लोग बक्सर नगर थाना पहुंचे थे।पुलिस ने तत्काल सरकारी हथियार जब्त कर लिया। मामले में युवक परमजीत सिंह और उसके चाचा अमित अभिषेक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button