अपराध

संपत्ति और अपमान के प्रतिशोध में भाई ही निकला भाई का कातिल

चन्दौली,यूपी: कन्दवा थाना क्षेत्र में बीते 5 मार्च को हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर चन्दौली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के कुशल निर्देशन और स्वाट/सर्विलांस टीम की कड़ी मेहनत से यह स्पष्ट हो गया है कि मृतक विशाल सिंह की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे बड़े भाई विवेक सिंह ने ही की थी। इस अंधे कत्ल के खुलासे में पुलिस टीम के साथ-साथ खोजी कुतिया ‘खुशी’ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसने साक्ष्यों तक पहुँचने में पुलिस की मदद की।

गिरफ्तार अभियुक्त विवेक सिंह ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। विवेक के अनुसार, पहले घर में उसका बहुत मान-सम्मान था, लेकिन एक पुराने हत्या के मामले में जेल जाने के बाद उसकी स्थिति बदल गई। घर की जमीन बेचने से मिले अपने हिस्से के पैसे उसने खर्च कर दिए थे। जब भी वह अपने छोटे भाई विशाल से पैसे मांगता, तो विशाल उसे जलील और बेइज्जत करता था जिससे बदला लेने और भाई की 25 लाख रुपये की एफडी (FD) व अन्य संपत्ति हड़पने के इरादे से विवेक ने हत्या की साजिश रची। 5 मार्च की दोपहर जब विशाल घर के हॉल में सो रहा था तभी विवेक ने उसके सिर में पीछे से गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सदर अनन्त चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। कन्दवा थानाध्यक्ष राजीव मल्ल और स्वाट प्रभारी राम जनम यादव की संयुक्त टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम अभियुक्त को उसके गांव जलालपुर से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और घटना को छिपाने के लिए गायब किया गया सीसीटीवी डीवीआर (DVR) बरामद कर लिया गया है। विवेक ने साक्ष्य मिटाने के लिए इन्हें नहर किनारे तालाब में फेंक दिया था।इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस डॉग ‘खुशी’ ने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता का परिचय दिया। घटना के बाद साक्ष्यों को छिपाने के रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में खुशी के इनपुट ने पुलिस टीम का काम आसान कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट/सर्विलांस: निरीक्षक राम जनम यादव, हे०का० अरविंद यादव, राणाप्रताप सिंह, प्रेमप्रकाश यादव।थाना कन्दवा से थानाध्यक्ष राजीव मल्ल, चौकी प्रभारी विजय कुमार राय व पुलिसबल रही।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button