राजनीति

पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने पीडीडीयू नगरपालिका को ‘सी’ ग्रेड में शामिल किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

मुगलसराय,चंदौली: सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने एक विज्ञप्ति जारी कर नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ( मुगलसराय ) को ‘सी’ ग्रेड में शामिल किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए। कहा कि पिछले 12 साल से केन्द्र, 9 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार के साथ ही लगातार दो बार चंदौली में भाजपा का सांसद थे।दो बार से मुगलसराय भाजपा का विधायक के साथ ही लगातार दो बार भाजपा का चेयरमैन रहे है। वर्तमान समय में भी जनपद में भाजपा के दो राज्य सभा सांसद व तीन विधायक है। जो आये दिन जनपद में विकास की गंगा बहाने की झुठा प्रचार करते रहते है। भाजपा द्वारा द्वेष भावना से “ए” ग्रेड की नगर पालिका को “सी” ग्रेड में शामिल कर नगर की जनता के साथ बहुत बङा अन्याय किया गया।

शासन के इस निर्णय से पालिका में कर निर्धारण अधिकारी व तीन कर निरीक्षको का पद समाप्त के साथ ही शासन से मिलने वाला राज्य वित्तीय आयोग का फंड भी बंद हो जायेगा। जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन के साथ ही नगर का विकास भी बाधित होगा। भाजपा सरकार द्वारा की गई इस निर्णय की घोर निंदा करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुगलसराय की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। रामजी गुप्ता ने सरकार से पालिका को तत्काल पुनः “ए” ग्रेड में शामिल करने की मांग की है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button