ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी की तीन बार के नेशनल किक बॉक्सर अंजलि ने गोवा नेशनल में जीती गोल्ड मेडल

वाराणसी: 24 जुलाई से 28 जुलाई 2024 तक पांच दिवसीय वाको इंडिया किकबॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता का समापन गोवा में हुआ जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया था। इस नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा,नई दिल्ली, मणिपुर,केरल,पंजाब, छत्तीसगढ़, असम इत्यादि राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद से अंजलि सिंह ने अपने खेल से सबका मन मोह लिया।

अंजली सिंह ने 70 किलो वर्गभार में अपने हाथ व पैर का सही प्रयोग करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाकर प्रदेश व अपने विद्यालय तथा अपने प्रशिक्षक का नाम ऊंचा की।

वाराणसी किकबॉक्सिंग के जिला सचिव श्याम विकास मौर्य और अध्यक्ष संतोष राय तथा एस बी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनय यादव एवं अंकित सिंह आर्मी, टुनटुन सिंह इत्यादि ने अंजली सिंह द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी तथा बताया के लगातार तीन बार नेशनल मेडल जीतने वाली अंजली सिंह बनारस के शान है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button