मुंशी प्रेमचंद की 144वीं जयंती के पूर्व संध्या पर सुभाष पार्क में पर्यावरण बचाओ हेतु नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम

पीडीडीयू,चंदौली: प0 दीन दयाल उपाध्याय नगर -मुगलसराय -चन्दौली अभिनय और सामाजिक कार्यो के लिए प्रसिद्ध जनपद की अग्रणी संस्था अस्मिता नाट्य सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था के द्वारा रचनात्मक सोच व दूर दृष्टि का अनुभव रखने वाले उपन्यास सम्राट व कथाकार रचना के रचयिता मुंशी प्रेमचन्द्र की 144 वी जयन्ती के पूर्व संध्या पर सुभाष पार्क में पर्यावरण से सम्बन्धित वृक्ष लगाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक “संदेश ” का मंचन किया गया।नाटक की परिकल्पना व निर्देशन के साथ साथ अभिनय की भी बागडोर बिजय कुमार गुप्ता ने संभाल रखा था।बेटे की भूमिका मे रविशंकर।

नागरिक की भूमिका मे देवेश महाराज पेड़ की भूमिका मे राजू पासवान व अनवर सादात रहे।पत्नि की भुमिका मे अंजू चौहान ने अपनी अभिनय की छाप छोड़ी तथा बिदुषक व उद्घोषक की भूमिका मे प्रमोद अग्रहरि रहे।कार्यक्रम के आरम्भ मे मुख्य अतिथि डा0 आनन्द श्रीवास्तव ने मुंशी प्रेमचन्द्र की तैल चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि जिनके रचना को पढने के बाद यह महसूस होता है कि पात्रो को कितने संजीदा तरिके से कहानी में पिरोया गया है चाहे नमक का दरोगा हो या पुष की रात या दो बैलो की कथा के हीरा -मोती सभी पात्र अपमे आप में जीवन्त थे।
कार्यक्रम मे बिशेष तौर पर आई समाज सेविका अनीता कुशवाहा ने कहा कि मुंशी जी के पात्र आज भी जीवन्त है।गोदान,निर्मला,कफन,रंगभुमी कोई भी कहानी देख लीजिए कहानी को पात्र आज हर जगह मील जाएगे।नाटक के उपरान्त मौजुद दर्शको को एक एक पौधा बॉटा गया ताकि पर्यावरण मे हो रहे समस्याओं मे थोड़ा सुधार हो सके। इस मौके पर बिवेक चौहान ,विपिन अग्रहरि, निक्की गुप्ता गुड्डू विश्वकर्मा,अमित विश्वकर्मा मौजुद रहे।



