मुजफ्फरनगर एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

मुजफ्फरनगर,यूपी: मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सभागार में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार, मंत्री साईंस एण्ड टैक्नोलोजी उत्तर प्रदेश सरकार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. फरहान जलीस अहमद डीन, विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एस0पी0आर0) जामिया हमदर्द, सरकारी सहायता प्राप्त डीम्ड विश्वविद्यालय नई दिल्ली, संदीप बडोला, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल, भारत, केंद्रीय परिषद सदस्य, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पी0सी0आई0),नई दिल्ली, भारत, डॉ. विभु सहानी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फार्मेसी विभाग, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ अध्यक्ष, वित्त समिति, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पी0सी0आई0) रहे। इस अवसर पर एस.डी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संरक्षक नीरज कुमार, एस0डी0 काॅलेज आॅफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज के सचिव ध्रुव कुमार और मैनेजिंग कमेटी से विनोद कुमार सदस्य एवं महेन्द्र गोयल तथा कॉलेज के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने अतिथिगण का आभार व्यक्त करते हुए सभी का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टाॅफ, डाॅ0 वैशाली, डा0 भूवानेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, डाॅ निशा सिंह, डाॅ0 पायल दीपक, डाॅ हुमा सैफी, प्रवीन कुमार, डा0 कुलदीप सैनी, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, प्रभा, दीपिका, मौ0 जूबैर, मिनाता, नसीम अहमद, विकास कुमार, पल्लवी, अंशु पंवार, निदा बेबी, पीयूष कुमार सिंघल, महिमा, सलमान, समी जैदी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश इत्यादि उपस्थित रहे।



