शिक्षा

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में बक्सर की निशा कुमारी 91.6 प्रतिशत अंक के साथ उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की

बक्सर,बिहार: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सोमवार को जब इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ तो बक्सर जिले के लाखनडिहरा गांव की छात्रा निशा कुमारी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है जिससे परिवार तथा परिचितों में खुशी का माहौल बन गया।

निशा कुमारी अनिल कुमार सिंह एवं आशा देवी की पुत्री हैं। वह +2 उच्च विद्यालय, लाखनडिहरा की नियमित छात्रा रही हैं। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय एवं गांव में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

निशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह परिणाम संभव हो पाया है। नियमित अध्ययन और अनुशासन को उन्होंने अपनी सफलता का मुख्य कारण बताया।विद्यालय के शिक्षकों ने भी निशा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button