शिक्षा

बक्सर में हुआ OBC कन्या +2 आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ

बक्सर,बिहार: रविवार को रमा निषाद, प्रभारी मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत हरनीचट्टी (अदफा) स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

विद्यालय के मुख्य हॉल में आयोजित समारोह में मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं जिला कल्याण पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को मंत्री द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। वहीं उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए विद्यालय के विकास के लिए सुझाव दिए।नवनिर्मित इस आवासीय विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन, दो छात्रावास (G+3), शिक्षक आवास (G+3) तथा मॉनिटरिंग आवास (G+3) शामिल हैं। यहां 520 छात्राओं के लिए आवास, भोजन, डीबीटी, उन्नत प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर शिक्षा की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई संचालित होगी।

मंत्री रमा निषाद ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना, छात्रावास खाद्यान्न योजना, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र योजना एवं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में बताया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button