सेंट्रल पब्लिक स्कूल, उतरौत परिसर में “इंटरनेट एंड मोबाइल एडिक्शन इन यूथ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ

उतरौत,चंदौली: सेंट्रल पब्लिक स्कूल, उतरौत परिसर में “इंटरनेट एंड मोबाइल एडिक्शन इन यूथ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन मंगलवार कों किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नई सुबह इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज द्वारा सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक के रूप में प्रसिद्ध मनोचिकित्सक एवं नई सुबह संस्थान के निदेशक डॉ. अजय तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं में बढ़ती मोबाइल और इंटरनेट की लत को एक गंभीर मानसिक एवं सामाजिक समस्या बताते हुए इसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “डिजिटल संसाधनों का संतुलित उपयोग ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।”

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने आयुर्वेद एवं पंचकर्म के माध्यम से मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए। उन्होंने छात्रों को योग, ध्यान एवं प्राकृतिक दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। प्रशिक्षिका दिव्यांशी ने कुछ मानसिक व्यायाम भी करायाl नई सुबह संस्थान के रंजीत कुमार जी ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीएस ग्रुप के सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा के द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “आज के समय में तकनीक का उपयोग आवश्यक है, लेकिन उसका दुरुपयोग हमारे भविष्य को प्रभावित कर सकता है। विद्यालयों और अभिभावकों को मिलकर बच्चों में संतुलित डिजिटल आदतें विकसित करनी होंगी।”
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मोबाइल उपयोग की सीमाएं तय करने, समय प्रबंधन, तथा सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया गया। करशाला में सीपीएस ग्रुप के सभी ब्रांच के टीचर्स उपस्थित रहेl सभी प्रतिभागियों कों प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गयाl



