मानसरोवर तालाब सूर्यदेव मंदिर के 18 वर्ष हुए पूरे,जनपद का बन चुका आस्था का केंद्र

पीडीडीयू,चंदौली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर चकिया त्रिमुहानी से पीडीडीयू जंक्शन रास्ते के मध्य में ब्रिज के समीप मानसरोवर तालाब जो पूरे जनपद का एक आस्था का केंद्र बन चुका है वहां स्थापित श्री सूर्य देव मंदिर जिसकी स्थापना के 18 वर्ष पूरे हो चुके हैं।
यह स्थल नगर वासियों के लिए एक आस्था का केंद्र बन चुका है जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना करने लोग आते हैं तथा तालाब में मछलियों व बत्तखों को भोजन कराकर पुण्य कमाते है जबकि छठ पर्व को लेकर पूरे जनपद में यह श्री सूर्यदेव मंदिर स्थल इस जिले का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है जहां कई हजार लोगों का आना-जाना होता है अतः पूजा कमेटी द्वारा लोगों को सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब निःशुल्क टोकन विधि से उन्हें जगह पर बैठाया जाता है।
इस सूर्य देव मंदिर के संस्थापक कृष्ण गुप्ता बताते हैं कि आज से 18 वर्ष पूर्व यहां पर यह बरगद का पेड़ था परंतु यहां पर धर्म से हटकर कार्य होते थे जिसको लेकर यहां पर सूर्य देव मंदिर की स्थापना की गई जो 2 अगस्त को 2024 18 वर्ष हो गये श्री सूर्य देव भगवान की प्रतिमा स्थापित किये हुए ।
मानसरोवर तालाब मुगलसराय सूर्यदेव मंदिर पर संस्था के सैकड़ों सदस्य जुड़े है तथा सावन की प्रत्येक सोमवारी को श्रद्धालुओं केलिए पानी- ठंडाई वितरण कार्यक्रम किया जाता है।



