अपराध

चोरी के 05 बाइक के साथ 3 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

मुगलसराय,चंदौली:उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा वीआईपी गेट पर चेकिंग किया जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुढेखुर्द के पास तालाब किनारे कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी गयी तथा तीन व्यक्तियों को पांच मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम क्रमशः लोटन पाल उर्फ विजय पाल पुत्र हीरालाल पाल निवासी म0न0- c-6/81 बाग वरियार सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी उम्र 28 वर्ष , सचिन जायसवाल पुत्र स्व0 विनोद कुमार जायसवाल निवासी म0न0- C-7/262 सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी उम्र 28 वर्ष ,ऋतिक जायसवाल पुत्र गंगासागर जायसवाल निवासी A-35/181 जलालीपुरा थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 23 वर्ष अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में ई-चालान एप से जांच की गयी, जिसमें कई वाहन विभिन्न जनपदों से चोरी होना पाया गया। उपरोक्त गिफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मु0अ0स0- 227/2026 धारा – 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुछ-ताछ के दौरान सभी ने बताया की हम लोग पिछले काफी समय से अपने साथियो के साथ मिलकर मोटर साइकिल चोरी करने का काम करते है। हम लोग वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर तथा आसपास के जनपदों में घूम-घूमकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, घाट, बाजार, अस्पताल तथा सुनसान पार्किंग स्थलों से मोटर साइकिल चोरी करते थे। चोरी करने के बाद मोटर साइकिलों को कुछ दिन अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे तथा जब पांच-छः मोटर साइकिल इकट्ठा हो जाती थीं तब उन्हें बिहार ले जाकर कम दामों में बेच देते थे।

दिनांक 09.05.2026 को मैं(लोटन पाल) अपने साथी सचिन जायसवाल व ऋतिक जायसवाल के साथ ग्राम कुढेखुर्द के पास तालाब किनारे पांच चोरी की मोटर साइकिल लेकर खड़ा था। हमारे अन्य साथी बाबू पुत्र पप्पू राजभर निवासी बाग बरियारपुर थाना चेतगंज वाराणसी तथा शुभम पाल पुत्र गोपाल पाल निवासी बाग बरियारपुर थाना चेतगंज वाराणसी किसी चार पहिया मैजिक वाहन की व्यवस्था करने गये थे ताकि हम लोग इन मोटर साइकिलों को वाहन में लादकर बिहार ले जाकर बेच सकें। उसी दौरान पुलिस टीम द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया। लोटन पाल उर्फ विजय पाल पुत्र हीरालाल पाल निवासी म0न0- c-6/81 बाग वरियार सेनपुरा थाना चेतगंज वाराणसी उम्र 28 वर्ष कब्जे से तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है पूछने पर लोटन ने बताया की मैंने वह तमंचा अपनी सुरक्षा तथा लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से रखा था ताकि चोरी करते समय कोई विरोध करे तो उसे भय दिखाकर भाग सकूँ। मेरे पास से जो तीन एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं वे भी चोरी के हैं। हम लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी कर लेते थे तथा बाद में उन्हें बेच देते थे।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-जी1.उ0नि0 थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली 2.उ0नि0 अजय कुमार प्रभारी चौकी जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली 3.उ0नि0 शिव पूजन बिन्द प्रभारी चौकी रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली 4.उ0नि0 विजय राज प्रभारी चौकी कस्बा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली 5.उ0नि0 सुभाष प्रसाद थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली,6.हे0का0 अभिषेक दुबे थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली,7.हे0का0 भूपेश कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली,8.का0 अंकुर खरवार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली,9.का0 विशाल वर्मा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली,10.का0 मोहन सैनी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button