विश्वनाथ पीजी कॉलेज में वितरण हुआ टेबलेट

चंदौली,यूपी: परशुरामपुर स्थित विश्वनाथ सिंह पीजी कॉलेज में यूपी सरकार की अहम परियोजनाओं में से एक डीजी शक्ति योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक अधिकारी, चंदौली रहें वही विशिष्ट अतिथि बीएड विभागाध्यक्ष डॉ शौकत सिद्दीकी रहें ।

डॉ शौकत सिद्दीकी ने कहा की निश्चित रूप से ये यू पी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक हैं छात्रों को टेक्नोलोजी के क्षेत्र में काफ़ी आगे बढ़ाएगा डॉ शौकत ने बताया कि डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंदर डॉ० विश्वनाथ सिंह महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में अध्ययनरत 85 छात्र – छात्राओं कों मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के हाथों टेबलेट वितरित किया गया विदित हो कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के संचालन के लिए 2023 में मंजूरी दी गई थी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेन्द्र कुमार , निरंजन कुमार, अनुराधा कुमारी, सीमा, अलोक, रिंकी कुमारी, निधि, तरन्नुम एवं वंदना उपस्थित रही।



