अपराध

मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के तिसंग गांव में बैंक की शाखा से लाखों रुपए की चोरी करने वाला शातिर पुलिस ने मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर,यूपी: थाना जानसठ की पुलिस टीम ने बैंक से नकदी चोरी करने वाले आरोपी को मुठभेड में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने कर्ज उतारने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से 4.17 लाख रुपए, एक तमंचा, एक लोहे की रॉड व एक बाइक बरामद की है।

मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को तिसंग गांव में स्थित यूनियन बैंक के मैनेजर अजय प्रताप सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि बैंक की दीवार को तोडकर अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरु कर दी। पुलिस ने मन्तौडी पुलिया के पास से शातिर चोर नीरज उर्फ भट्टड निवासी बुआडा कला थाना खतौली को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से शत प्रतिशत नगदी 4.17 लाख रुपए बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि अपना कर्ज उतारने केलिए बैंक में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button