अपराध

चन्दौली पुलिस ने शराब तस्करों के साथ 663 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब किया बरामद

यूपी,चन्दौली:चन्दौली पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस ने लोहे के गुप्त केबिन और लकड़ी के बुरादे में छिपाकर ले जाई जा रही 663 पेटी (5898.600 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए गुजरात निवासी दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय एवं सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर नवीन मंडी समिति गेट के सामने वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक संख्या JH16K6822 को रोककर चालक एवं सहचालक से पूछताछ की गई। प्रारम्भ में दोनों ने ट्रक में लकड़ी का बुरादा लदा होना बताया, लेकिन गहन तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर विशेष रूप से बनाया गया लोहे का गुप्त केबिन मिला, जिसके चारों ओर लकड़ी का बुरादा भरा गया था। केबिन खोलने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की 663 पेटी (5898.600 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

हितेश पुत्र रामबाई देसाई (42 वर्ष), निवासी जसोधानगर, थाना बटवा GIDC, जिला अहमदाबाद (गुजरात) तथा उमेश पुत्र अर्जुन भाई परमार (26 वर्ष), निवासी विंजोल फाटक, थाना बटवा GIDC, जिला अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में गिरफ्तारी हुई है।पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। शराब की गंध एवं आवाज बाहर न जाए, इसके लिए ट्रक में लोहे का गुप्त केबिन बनाकर उसे चारों ओर से लकड़ी के बुरादे से ढक दिया गया था जिसे चंदौली पुलिस ने ने साझबूझ का परिचय देते हुए पकड़ लिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button