ब्रेकिंग न्यूज़

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश

मिर्जापुर,आराजी लिझरी: ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आराजी लिझरी पोस्ट अधवार चुनार मीरजापुर के ग्रामवासीयों को जंगल मोहाल फीडर से विद्युत की आपूर्ति होती है विगत एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पुरी तरह से वाधित होने से ग्रामीण अंधेरे एवं प्रचंड गर्मी में जीवन यापन करने को विवश है तथा उन्हें पीने के लिये पानी भी नही मिल पा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा इसकी आनलाइन शिकायत विभाग के बेवसाइट पर दिनांक 04/08/2024 को हेल्पलाइन नंबर 1912 पर किया गया उसके बाद जंगल मोहाल फीडर के कार्यालय इमिलिया चट्टी पर भी जाकर संम्पर्क किया गया परन्तु विद्युत विभाग के द्वारा अभी तक कोई सहयोग नही किया गया और ना ही विद्युत आपूर्ति बहाल हुई विभाग के द्वारा ग्रामीणों को केवल गोल मटोल जबाब एवं सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है ।साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि यदि हमारे यहाँ की विद्युत आपूर्ति अविलम्ब बहाल नही होती है तो हम लोग इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने को बाध्य होंगे । ग्रामीणों में जयप्रकाश त्रिपाठी, मंगला , सुरेन्द्र पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय , तेज बहादुर त्रिपाठी, अरूण कुमार उपाध्याय , मुकुन्द लाल पाण्डेय, श्रीकान्त पाण्डेय , राजेन्द्र पाण्डेय , कृष्णा पाण्डेय , अरुण कुमार पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय , दीपक पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button