ब्रेकिंग न्यूज़

सीपीएस स्कूल ग्रुप में ‘सावन महोत्सव’ के दूसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

– प्रथम, द्वितीय व तृतीय बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

चंदौली: सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप में 7 दिवसीय ‘सावन महोत्सव’ के दूसरे दिन गुरुवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

उतरौत, चकिया ब्रांच में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंशिका सिंह, द्वितीय स्थान पर वर्तिका पाठक और तृतीय स्थान अवि विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में आदरणीया दीपा वर्मा, प्रिया सिंह ,अर्चना पाठक व दरखशां बानो शामिल थीं।यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल नेहा मसीह ने किया।

चंधासी ब्रांच में मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवांगी कुमारी , दूसरे स्थान पर आदेश सोनकर व तीसरे स्थान पर ऋतिक यादव रहें । जबकि निर्णायक मंडल में रुपाली चक्रवर्ती , रिंकी तिवारी, परवाना बानो व संगम गुप्ता शामिल थीं।यहां अतिथियों का स्वागत वाईस प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव ने किया।

परशुरामपुर ब्रांच में प्रथम स्थान पर जुली यादव , द्वितीय स्थान पर ख़ुशी यादव व तृतीय स्थान पर शिवम् गुप्ता रहें जबकि निर्णायक की भूमिका में सीमा यादव,ममता राय, सविता देवी,पूजा यादव,अंजुम आरा, प्रतिमा व शबाना शामिल थीं।यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल बिभा सिंह ने किया।

साहूपूरी ब्रांच में प्रथम स्थान पर सुहानी यादव द्वितीय स्थान पर अनुराग पटेल व तृतीय स्थान पर अरसान सिद्दीकी रहें,वही निर्णायक की भूमिका में रेनू यादव,विद्या यादव, शिल्पा तिवारी,ज्योति सोनकर, अनिशा पटेल शामिल थीं।यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल सपना पांडेय ने किया।

धूस ब्रांच में प्रथम स्थान पर अभिषेक कुमार गोंड़ , द्वितीय स्थान पर रिद्धि जायसवाल व तृतीय स्थान पर आदित्य यादव रहें जबकि निर्णायक मंडल में रीना प्रजापति,पुष्पा यादव,प्रीती देवी, रूबी मिश्रा,चंदमून यादव,वंदना यादव शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता ने किया।

सभी सफल बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया जबकि सभी निर्णायकों को प्रशस्ति पत्र दिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button