अलीनगर पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर चोर को 05 चोरी के मोबाइल फोन के किया गया गिरफ्तार

चंदौली,यूपी: उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा रेवसा रिंग रोड से चन्दौली की ओर जाने वाली सर्विस लेन के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाम कुन्दन सोनकर पुत्र राजा सोनकर निवासी वार्ड नं. 05, विछड़ी, थाना अलीनगर जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 22 वर्ष के रुप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जें से 05 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 433/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण-
01 पोको मोबाइल (आसमानी रंग)
01 रेडमी मोबाइल (हल्का नीला रंग)
01 रियलमी मोबाइल (आसमानी रंग)
01 वीवो मोबाइल (फिरोजी रंग)
01 वन प्लस मोबाइल (काला रंग)
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चंदौली,2.उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी भूपौली,3.का0 प्रवेश सिंह थाना अलीनगर जनपद चंदौली,4.का0 अभिषेक दूबे थाना अलीनगर जनपद चंदौली



