अपराध

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जनपद चन्दौली पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम

चन्दौली,यूपी: विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आकाश पटेल के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) अनंत चन्द्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण में शिविर पुलिस लाइन चन्दौली स्थित सभागार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार द्वारा की गयी।

क्षेत्राधिकारी सदर ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराध न केवल बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलते हैं, बल्कि समाज के विकास में भी बड़ी बाधा हैं। चन्दौली पुलिस इन कुरीतियों के विरुद्ध निरंतर कड़ी कार्रवाई कर रही है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों एवं युवाओं के साथ एक विशेष ‘संवाद चौपाल’ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने विचार साझा किए तथा बाल अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हुए।

साइबर सेल की टीम द्वारा बच्चों व उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन मानव तस्करी, इंटरनेट पर होने वाले अपराधों तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए। आम जनमानस एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इनका अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया: 1090 वूमेन पावर लाइन (महिला सुरक्षा),1098 चाइल्ड हेल्पलाइन (बाल संरक्षण एवं मदद),1076मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112आपातकालीन पुलिस सेवा (Emergency Response), 1930 राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन”,बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ चन्दौली पुलिस शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस और समाज दोनों की सजगता अत्यंत आवश्यक है।”

कार्यक्रम में चन्द्रप्रकाश (बाल श्रम अधिकारी), प्रभात कुमार (जिला प्रोबेशन अधिकारी), धर्मेन्द्र कुमार सिंह (बाल कल्याण समिति – CWC), शहनाज बानो (मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान – NGO) एनजीओ के ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी एवं क्षेत्रीय बालक-बालिकाएं, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, हे0कांस्टेबल रामजी धूसिया, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव, जनपद के समस्त थानों से आए ‘पुलिस बाल कल्याण अधिकारी’ तथा अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।*

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button