200 मी तिरंगे के साथ हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर जगह-जगह रंग-रंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी

पीडीडीयू,चंदौली: चंदौली जनपद के पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर सुभाष पार्क स्थित विद्या वाटिका से होते हुए जीटी रोड,सपा कार्यालय के रास्ते पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 200 मीटर तिरंगा के साथ हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर केसरिया- सफेद और हरे रंग के रंग में रंगकर देशभक्ति की भावनाओं में लोग ओतप्रोत हुए।

इस दौरान इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकार तथा पीडीडीयू जंक्शन आरपीएफ प्रभारी पी के रावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह तिरंगा यात्रा न्यू ग्लोबल रिसर्च फाऊंडेशन,पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली,उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नगर के विभिन्न संस्थाएं ड्रीम गुरुकुल,मुगलसराय कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, नन्द बॉक्सिंग एकेडमी एवं योग फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर,युवा भारतीय मंच, राजू डांस अकैडमी, स्टूडेंट पब्लिक स्कूल, जे.एन. ग्लोबल स्कूल,प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल इत्यादि संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बच्चों ने प्रतिभाग कर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह दी।
इस दौरान जनपद के सम्मानित समाजसेवियों ने भी इस तिरंगा यात्रा से अपने आप को जोड़ा जिसमें प्रमुख रूप से परिवर्तन सेवा समिति के अध्यक्ष चंदेश्वर जायसवाल,संरक्षक एडवोकेट डिंपल सिंह,चेतना मंच के संस्थापक विनय कुमार वर्मा के अलावा अमित सिंह,कुमार नंदजी, प्रताप नारायण चौबे,रोहित यादव,हैप्पी सिंह,विजय कुमार,राजीव श्रीवास्तव,अंकित पाण्डेय,दीपक ओझा,आकांक्षा झा,अवतार सिंह हीरो,सोनू सिंह, सुभम,राकेश,आनंद श्रीवास्तव इत्यादि लोगों की उपस्थिति रही।
इस दौरान संस्था का प्रमुख लोगों का स्वागत भी हुआ जिसमें चंद्रभूषण मिश्रा,सतनाम सिंह,राजेश गुप्ता इत्यादि रहे जबकि कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार तथा सुरेश अकेला ने किया।



