खेल

7वें शहीद भगत सिंह कराटे कप में Holy Trinity Church School का चैंपियन ट्रॉफी पर कब्ज़ा

गोविंदपुरम में 7वें शहीद भगत सिंह कराटे कप–2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न स्कूलों एवं कराटे अकादमियों का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से रेवरेंड नितिन कटिंग (Presbyter Incharge, Holy Trinity Church School) उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफियाँ प्रदान कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में हेडमिस्ट्रेस मोनिका जॉन, डॉ. परवीन कुमार (President, KMSKFI), कपिल शर्मा (General Secretary), सुहैल चौधरी (Organising Secretary), मनोज पवार (Joint Secretary), अशोक नागर एवं चौधरी सलीम खत्री उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें भविष्य में भी अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में Holy Trinity Church School, Govindpuramके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक तथा अनेक कांस्य पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर विद्यालय ने ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे स्कूल परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी सुहैल चौधरी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता का संचालन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसकी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button