एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख रुपये की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली,यूपी: एमएलसी (MLC) पद दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त चढ़ा अलीनगर पुलिस के हत्थे।
घटना का विवरण- दिनांक 13/05/2024 को वादिनी मुकदमा से अभियुक्त चन्द्रबहादुर मौर्य पुत्र खरपत्तू मौर्य निवासी ग्राम पिपरी थाना भदोही जिला संतरविदासनगर(उ0प्र0) उम्र करीब 41 वर्ष द्वारा वादिनी रीता चिरई पत्नी दशरथ निवासिनी ग्राम कैली पोस्ट कुरहना थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से एमएलसी का पद दिलाने के नाम पर कुल 17 लाख 22 हजार रुपये का गबन करने का अपराध कारित किया गया है । जब वादिनी द्वारा अपना पैसा माँगा गया तो गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने सरीखा अपराध कारित किया गया है । उपरोक्त के सन्दर्भ में जनपद चन्दौली के थाना अलीनगर एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17 लाख 22 हजार रुपये ऐठ लेने के सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 565/25 धारा 318(2),316(2),352, 351(2),383,336(3),340(2) बीएनएस का अभियोग दिनांक 07.12.2025 को पंजीकृत किया गया था व अभियोग की विवेचना प्रचलित थी ।
चंदौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगन राज सिंह के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी की उक्त घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्द्रबहादुर मौर्य पुत्र खरपत्तू मौर्य निवासी ग्राम पिपरी थाना भदोही जिला संतरविदासनगर(उ0प्र0) उम्र करीब 41 वर्ष को आज दिनांक 17.08.2026 को मुखबिर द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर समय करीब 08.05 बजे गंजीप्रसाद तिराहे के आगे जीटीआर पुल के बायी पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है ।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिय टीम : निरीक्षक गगनराज सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर जनपद चन्दौली,निरीक्षक रमेश कुमार यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली,का0 अली अहमद थाना अलीनगर,का0 आकाश सिंह थाना अलीनगर।



