हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीयता का भाव होता है उत्पन्न: रीना सिंह

सिठमारा: राष्ट्र भक्ति संवर्धन के लिए राकेश सिंह ने कराया चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रूरा चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने राष्ट्र भक्ति संवर्धन के लिए जूनियर विद्यालय सिठमरा में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया।कला के वादन में बच्चों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बच्चों में राष्ट्रीयता का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। राज्य अध्यापक अवार्डी नवीन कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और जनसंघ सेवक मंच महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयरन लेडी रीना सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में बाल्यावस्था से ही देशभक्ति की भावना को प्रबल करता है , जो आगे चलकर देश की अस्मिता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने में पीछे नहीं हटते।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति और अधिक आकर्षक एवं सहभागिता संवर्धन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और कर्मचारी भी आगे आने लगे हैं ऐसा एक नजारा रूरा में देखने को मिला जहां चौकी इंचार्ज रूरा राकेश सिंह विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरगति प्राप्त वीरों, देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में संलग्न सैनिकों एवं युद्ध में शामिल रहे जीवित वीर योद्धाओं की प्रति नन्हे मुन्ने बच्चों में आदर भाव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना संवर्धन के लिए ममस्पर्शी एवं सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिठमरा में उन्होंने बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराते हुए कहा कि बच्चो अपने राष्ट्र और राष्ट्र के वीर सपूतों को जानो प्रतियोगिता में शामिल विजेता बच्चों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि राकेश सिंह जी के प्रयासों की सराहना के लिए निशब्द हूं बच्चे ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चे अपने देश की सीमाओं को हृदयंगम करेंगे और उनमें राष्ट्र भक्ति एकता तथा अनुशासन का विकास होगा।
इस अवसर पर राज अध्यापक अवार्डी नवीन कुमार दीक्षित , शिक्षक मायादेवी गुंजन पांडेय, अनुदेशक प्रियंका यादव , आयरन लेडी रीना समाज सेविका ने स्वतंत्रता सेनानियों व स्वतंत्रता दिवस के बारे में बच्चों को सम्बोधित किया।



