सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सनबीम भगवानपुर ने रचा इतिहास

वाराणसी:अंडर-19 बॉयज चैंपियंस सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर की बॉयज बॉक्सिंग टीम ने असाधारण और यादगार प्रदर्शन किया जो 21 से 25 अगस्त 2026 तक डालिम्स स्कूल, चकिया (चंदौली), उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई थी।
400 से अधिक सीबीएसई सम्बद्ध स्कूलों के बेहतरीन बॉक्सरों और लगभग 720 प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए टीम ने उत्कृष्ट कौशल, साहस, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए 5 प्रतिष्ठित पदक हासिल किए और गर्व के साथ अंडर-19 बॉयज चैंपियंस का खिताब जीता अपने नाम किया।
जिसमें आदित्य पटेल – स्वर्ण पदक,आयुष कुमार सिंह – रजत पदक, प्रियांशु सिंह – कांस्य पदक,मोहित सिंह – कांस्य पदक,सर्वजीत सिंह – कांस्य पदक जीता।
स्कूल की उपलब्धियों में एक और सुनहरा पंख जोड़ते हुए, आदित्य पटेल और आयुष कुमार सिंह ने गुरुग्राम, हरियाणा में आयोजित होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो की 8 से 11 अक्टूबर के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जहाँ वे गर्व के साथ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य, मौसमी भट्टाचार्य व शिक्षकों और खेल विभाग ने संस्था को अपार गर्व और गौरव दिलाने के लिए सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। टीम कोच के रूप में शशि प्रकाश सिंह रहे जबकि टीम मैनेजर सारंग नाथ पांडे रहे।



