चन्दौली पुलिस टीम द्वारा डायल 112 पर फर्जी सूचना देकर अफवाह फैलाने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चन्दौली,यूपी: उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में* थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा 27 अगस्त को थाना स्थानीय क्षेत्र के विमलेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राधेश्याम उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम बसिला थाना व जिला चन्दौली द्वारा डायल 112 को सूचना दिया गया कि रास्ते के विवाद को लेकर हिन्दू मुस्लिम राइट हो गया है तथा हमारे घर पर आकर मुस्लिम पक्ष के 7-8 लोग मारपीट कर रहे है जिसकी सूचना तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक चन्दौली मय टीम के साथ व डायल 112 द्वारा मौके पर पहुँचकर जांच किया गया तो इस प्रकार का कोई प्रकरण नही होना पाया गया तथा कालर हिन्दू पक्ष द्वारा स्वयं ही घर का बार्जा निकालकर डायल 112 पर झूठी सूचना दी गयी थी । मौके पर पहुंचकर पूछताछ के दौरान हिन्दू पक्ष के विमलेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राधेश्याम उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम बसिला थाना व जिला चन्दौली, अखिलेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 राधेश्याम विश्वकर्मा उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम बसिला थाना व जिला चन्दौली द्वारा उग्र होकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए ग्रामीणों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा था। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना व जिला चन्दौली,का0 अभिषेक तिवारी ,का0 तनिष्क साहू रहे।



